Asia Cup 2025 Super 4 Points Table: पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर काबिज, पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर खिसका

By Kusum | Sep 22, 2025

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज के बाद एशिया कप 2025 सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में भी दबदबा देखने को मिल रहा है। भारत ने ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाते हुए सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया था। टीम इंडिया ग्रुप स्टज में पहले पायदान पर रही थी। वहीं अब सुपर-4 में अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाकर टीम इंडिया ने यहां भी नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

एशिया कप 2025 सुपर-4 पॉइंट्स टेबल

बांग्लादेश ने सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका को पटखनी दी थी। इस जीत के साथ उन्होंने सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में खाता खोला था। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट होने के कारण से भारत बांग्लादेश को पछाड़ नंबर-1 बन गया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका पर एक गेंद रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उनका रन रेट +0.121 का है। जबकि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हराया जिस वजह से उनका नेट रन रेट +0.689 का है। 

भारत की इस हार से पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। टीम -0.689 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे चौथे पायदान पर है। वहीं श्रीलंका तीसरे नंबर पर है।

 टीम मैचजीत हार 

 टाई 

नो-रिजल्ट  पॉइंट्सNRR 
 इंडिया 1 1 0 0 020.689  
 बांग्लादेश 1 1 0 0 0 2 0.121
 श्रीलंका 1 0 1 0 0 0 -0.121
 पाकिस्तान 1 0 1 0 0 0 -0.689 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा