एशिया कप के नायक तिलक वर्मा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

भारत के एशिया कप 2025 फाइनल के नायक तिलक वर्मा ने मंगलवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से शिष्टाचार मुलाकात की। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रेड्डी ने वर्मा को सम्मानित किया और फाइनल में उनके प्रदर्शन की सराहना की। वर्मा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को एक क्रिकेट बैट भी भेंट किया।

वर्मा ने फाइनल में जीत के लिए 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय 69 रन की नाबाद पारी खेल कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार