एशिया कप 2022: भारत ने जापान को हराकर जीता कांस्य, राजकुमार पाल ने दागा एकमात्र गोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

जकार्ता। भारत की युवा हॉकी टीम ने जापान को 1-0 से हराकर एशिया कप में कांस्य पदक जीत लिया। दक्षिण कोरिया से 4-4 से ड्रॉ खेलने के बाद गोल अंतर के आधार पर फाइनल में जगह बनाने से चूकी गत चैम्पियन भारतीय टीम के लिये सातवें मिनट में राजकुमार पाल ने मैदानी गोल दागा। इसके बाद भारतीय रक्षापंक्ति ने चुस्ती दिखाते हुए जापान को एक भी गोल नहीं करने दिया। भारत ने पहले पांच मिनट में कई हमले बोले लेकिन डी के भीतर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सातवें मिनट में उत्तम सिंह ने जवाबी हमले पर दाहिने फ्लैंक से राजकुमार को गेंद सौंपी जिसने जापानी गोलकीपर तकाशी योशिकावा को छकाकर गोल दाग दिया। तीन मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2022: भारत ने सुपर 4 के लिए किया क्वालीफाई, अगले मैच में जपान से भिड़ेगी

आखिरी दो क्वार्टर में जापानियों ने काफी कोशिश की लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में भारतीय रक्षण बहुत चुस्त था। जापान को 48वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले जिन पर गोल नहीं हो सका। फाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।