Pakistan में नहीं होगा एशिया कप, एसीसी सदस्यों ने ‘हाइब्रिड मॉडल’ की योजना खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को इस देश से बाहर ले जाने का फैसला किया क्योंकि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया। सितंबर के महीने में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक उमस भरी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना को देखते हुए श्रीलंका छह देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने के मामले में सबसे आगे है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस अनदेखी के बाद पाकिस्तान दो से 17 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगा या नहीं।

एसीसी के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ नजम सेठी (पीसीबी अध्यक्ष) इस मामले पर समर्थन हासिल करने के लिए आज दुबई में थे लेकिन उनके प्रस्ताव का किसी ने समर्थन नहीं किया। उन्होंने भारत के मैचों के अलावा सभी मुकाबलों के लिए पाकिस्तान के कराची या लाहौर का विकल्प दिया था। श्रीलंका हमेशा बीसीसीआई के साथ था और अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी सेठी के इस प्रस्ताव का विरोध किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एसीसी ने हमेशा कहा है कि ‘हाइब्रिड मॉडल’ सैद्धांतिक रूप में अस्वीकार्य है और इसके लिए बजट पारित नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह सिर्फ पाकिस्तान की मेजबानी के बारे में नहीं है।

भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में है और ऐसे में तीसरी टीम को दुबई और पाकिस्तान के किसी शहर के बीच यात्रा करनी होगी। पाकिस्तान ने हाल ही में देश में सुरक्षा इंतजामों की बढ़ती लागत को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को यूएई में कराने का फैसला किया। और उसके इस फैसले ने एशिया कप मेजबानी के खिलाफ आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रसारक भी दो देशों में अलग-अलग टीम नहीं भेजना चाहेंगे।  यूएई की तरह श्रीलंका में दो शहरों के बीच यात्रा के लिए विमान की जरूरत नहीं है। आप चाहे कोलंबो में खेले या गॉल या कैंडी में , ये शहर एक दूसरे के करीब है।’’

एसीसी अध्यक्ष जय शाह  को हालांकि इस निर्णय को आधिकारिक बनाने के लिए कार्यकारी समिति की बैठक बुलानी होगी। इन परिस्थितियों में यह देखना होगा कि पाकिस्तान एशिया कप में भाग लेगा या नहीं। वह विश्व कप खेलने के लिए भारत आएगा या नहीं यह भी देखना होगा। सूत्र ने कहा, ‘‘ आईसीसी भी पाकिस्तान के भारत के बाहर अपने मैच खेलने (विश्व कप के दौरान) के लिए सहमत नहीं होगा। देखते हैं कि पीसीबी क्या फैसला करता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा

ट्रेड एंड टैरिफ से ऊर्जा सुरक्षा तक...अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी से मुलाकात

AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन

Pakistan और Bangladesh Border पर बड़े एक्शन की तैयारी में Amit Shah, ला रहे हैं Smart Border Project, घुसपैठ पर लगेगा फुल स्टॉप