By Kusum | Sep 30, 2023
एशियन गेम्स 2023 के 7वें दिन भारतीय निशानेबाजों का कमाल जारी है। वहीं इस कड़ी में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि, इस दौरान इन दोनों निशानेबाजों को चीनी जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद ये जोड़ी गोल्ड मेडल से चूक गई।
सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल की जोड़ी गोल्ड मेडल मैच की शुरुआत में तो चीनी जोड़ी से आगे थी, लेकिन आखिर में चीनी निशानेबाजों ने भारत को पछाड़ कर गोल्ड पर अपना कब्जा कर लिया।
इसके साथ ही भारत का एशियन गेम्स 2023 में शूटिंग में ये कुल 19वां मेडल है। अभी तक निशानेबाजी में 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।