बड़ी कामयाबी! भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2018

जकार्ता। भारतीय पुरूष हाकी टीम ने यहां निचली रैंकिंग पर काबिज इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर एशियाई खेलों में खिताब बचाव करने की शानदार शुरूआत की। पूल-ए के एकतरफा मुकाबले में भारत के लिये तीन भारतीय खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनायी। दिलप्रीत सिंह (छठे, 29वें, 32वें मिनट), सिमरनजीत सिंह (13वें, 38वें, 53वें मिनट) और मंदीप सिंह (29वें, 44वें, 49वें मिनट) ने हैट्रिक की। 

वहीं अन्य गोल रूपिंदर पाल सिंह (पहले और दूसरे मिनट), आकाशदीप सिंह (10वें, 44वें मिनट), एस वी सुनील (25वें), विवेक सागर (26वें), हरमनप्रीत सिंह (31वें) और अमित रोहिदास (54वें) ने दागे। भारतीयों के इस मुकाबले में काफी गोल करने की उम्मीद थी क्योंकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी दुनिया की पांचवें नंबर की टीम के खिलाफ कहीं भी चुनौती पेश करते नहीं दिखे। इंडोनेशिया को मेजबान होने के नाते इस स्पर्धा में खेलने का मौका मिला है। 

भारत ने पहले ही मिनट से गोल की शुरूआत की और हूटर बजने तक यह सिलसिला जारी रहा। भारत ने गोल में 40 शाट लगाये जिसमें से उन्होंने 17 को गोल में तब्दील किया। भारत ने 10 मैदानी गोल, छह पेनल्टी कार्नर से और एक स्पाट गोल दागा। टीम ने 11 पेनल्टी कार्नर में से छह को गोल में बदला। इंडोनेशियाई टीम केवल एक बार भारतीय गोल के करीब पहुंच सकी जिससे दोनों टीमों के बीच मुकाबले के स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। अब भारतीय टीम बुधवार को हांगकांग से खेलेगी।

प्रमुख खबरें

MI vs SRH IPL 2024: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Congress पर मोदी का वार, बोले- तुष्टिकरण के कारण राम मंदिर अभिषेक का पार्टी ने किया बहिष्कार, YSR पर भी बरसे

सेना के शौर्य का अपमान करना विपक्ष की आदत: Anurag Thakur

Loksabha Elections के तीसरे चरण में 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों पर होगी वोटिंग, कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला