शुरू हुई Asian Kabaddi Championship 2023, 8वें खिताब पर होगी भारत की नजरें, जीत से हुई टूर्नामेंट की शुरुआत

By रितिका कमठान | Jun 27, 2023

एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के आठवें संस्करण की शुरुआत 27 जून से हो गई है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है। भारत ने आठ में से सात बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इस टूर्नामेंट में भारत सबसे सफल टीम है।

भारत रही है सबसे सफल टीम

इस टूर्नामेंट में भारत की टीम सर्वाधिक सफल टीम रही है। भारत ने आठ बार आयोजित हुई चैंपियनशिप में सात बार जीत हासिल की है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का अंतिम संस्करण ईरान के गोरगन में वर्ष 2017 में खेला गया था।

ऐसे देख सकेंगे मुकाबले

इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। भारत में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग टूर्नामेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। हालांकि अगर कोई दर्शक इस प्रतियोगिता को टीवी चैनल पर देखना चाहता है तो उसे मायूसी हाथ लगेगी क्योंकि किसी भी टीवी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण नहीं होगा।

ये है भारतीय टीम

भारतीय कबड्डी टीम: अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, सचिन, असलम ईनामदार, मोहित गोयत, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, नितिन रावल, नितेश कुमार, सुरजीत सिंह, विशाल भारद्वाज, पवन सहरावत

स्टैंड-बाई खिलाड़ी: विजय मलिक, शुभम शिंदे

कोच: आशान कुमार, संजीव कुमार

मैनेजर: भास्करन एडाचेरी

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा