एशियाई ऑनलाइन टीम शतरंज: भारतीय पुरुष-महिला टीम फाइनल में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

चेन्नई। बी अधिबान और आर वैशाली के चमकदार खेल से शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरूष और महिला टीमों ने शनिवार को क्रमश: कजाखस्तान और मंगोलिया पर जीत के साथ एशियाई नेशन्स (क्षेत्रीय) ऑनलाइन कप चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। पुरूष टीम ने कजाखस्तान को 2.5-1.5 और 3-1 से शिकस्त दी जबकि महिला टीम ने मंगोलिया पर 3.5-0.5 और 4-0 से जीत दर्ज की। बी अधिबान ने रिनात जुमाबायेव के खिलाफ अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की। पहले मैच में अधिबान की जीत जबकि निहाल सरीन, एसपी सेतुरमन और के शशिकिरण के ड्रा से भारत जीता।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद