Asian Para Games में भारत का दबदबा, भालाफेंक में Pradeep Kumar को मिला सिल्वर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

भारत के प्रदीप कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में एफ53/54 श्रेणी में लगातार दूसरा रजत पदक जीता जबकि आयुष वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रदीप ने एफ54 में 27 . 45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। आयुष ने एफ53 वर्ग में कांस्य पदक जीता।

ईरान के इरफान बंदोरी को 30 . 24 मीटर के रिकॉर्ड के साथ फिर स्वर्ण पदक मिला। एफ 53 एथलीटों की बाजुओं और हाथों में आमतौर पर पूरी कार्यक्षमता होती है लेकिन उनके पेट की मांसपेशियों और रीढ़ के निचले हिस्से की मांसपेशियों में कोई गतिविधि नहीं होती जिसके कारण वे बिना सहारे के बैठ नहीं पाते। एफ 54 एथलीटों की बाजुओं की मांसपेशियां पूरी तरह से ताकतवर होती हैं और धड़ की मांसपेशियों में भी आंशिक से लेकर पूरी ताकत होती है हालांकि धड़ के बीच के हिस्से और पैरों की मूवमेंट काफी हद तक प्रभावित रहती है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh में Vijayadashami पर Governor, Chandrababu Naidu और Jagan ने दी बधाई

संयुक्त राष्ट्र में भारत की चेतावनी, आतंकियों तक न पहुंचे संवेदनशील Weapons Technology

Asian Para Games: भाविना पटेल और Sonal Patel ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य

Colombia के Narino में अवैध सोने की खदान ढही, 14 श्रमिकों की मौत और 7 घायल