Asian Para Games: भाविना पटेल और Sonal Patel ने टेबल टेनिस में जीता कांस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

भारत की भाविना पटेल और सोनल पटेल ने एशियाई पैरा खेलों की टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा में अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल हारने के बाद मंगलवार को कांस्य पदक जीता। पैरालम्पिक की पूर्व रजत पदक विजेता भाविना को महिलाओं के एकल 4 - 5 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की आठ बार की पैरालम्पिक चैम्पियन झांग बियान के हाथों 7 . 11, 5 . 11, 7 . 11 से पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं सोनलबेन को तीन बार की पैरालम्पिक पदक विजेता दक्षिण कोरिया की जियू यूनप ने क्लास 3 सेमीफाइनल में सीधे गेम में हराया।

4 - 5 वर्ग में वे खिलाड़ी आते हैं जिनका शरीर के ऊपरी हिस्से पर पूरा नियंत्रण हैं लेकिन पैरों या निचले हिस्से में विकार के कारण व्हीलचेयर पर हैं। जकार्ता में 2018 खेलों में युगल रजत पदक जीतने वाली सोनलबेन को गत चैम्पियन यून ने 11 . 7, 11 . 5, 11 . 6 से मात दी। क्लास3 व्हीलचेयर श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनका बैठने का संतुलन कमजोर होता है और धड़ पर नियंत्रण सीमित होता है, लेकिन उनके हाथ और बाजू की कार्यक्षमता सामान्य या लगभग सामान्य होती है।

प्रमुख खबरें

Benjamin Netanyahu के दोबारा चुनाव पर US उपराष्ट्रपति JD Vance का समर्थन से इनकार

Andhra Pradesh में Vijayadashami पर Governor, Chandrababu Naidu और Jagan ने दी बधाई

संयुक्त राष्ट्र में भारत की चेतावनी, आतंकियों तक न पहुंचे संवेदनशील Weapons Technology

Colombia के Narino में अवैध सोने की खदान ढही, 14 श्रमिकों की मौत और 7 घायल