Asian Wrestling Championship: मीनाक्षी की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, गोल्ड पर नज़रें, हंसिका-नेहा ने जीता कांस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2026

हंसिका लांबा और नेहा ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को भारत के लिए महिला वर्ग में क्रमशः 55 किग्रा और 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते, जबकि दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन मीनाक्षी गोयत ने दक्षिण कोरिया की सियोयंग पार्क को हराकर 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। हंसिका ने महिला 55 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में किर्गिस्तान की अरूके कादिरबेक किजी के खिलाफ पहले राउंड में सतर्क खेल दिखाया। दूसरे राउंड के पहले ही मिनट में पैर पर आक्रमण के जरिए उन्होंने अंक हासिल किया और अंततः 6-1 से जीत दर्ज की।

फाइनल में उनका सामना चीन की जिन झांग से होगा, जिन्होंने जापान की मोए कियूक्का को पटखनी दी। हर्षिता (72 किग्रा) और मोनिका (65 किग्रा) शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी। हर्षिता सेमीफाइनल में जापान की 2024 एशियाई चैंपियन माहिरो योशिटाके से 2-7 से हार गई थीं। अब वह कांस्य पदक के लिए उज्बेकिस्तान की सेविंचॉय पोल्वोनोवा से मुकाबला करेंगी।

महिला 65 किग्रा वर्ग में मोनिका क्वार्टर फाइनल में जापान की नाना इकेहाता से हार गई थीं। इकेहाता के फाइनल में पहुंचने से मोनिका को अब कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा। वह कांस्य पदक के लिए कोरिया की हानबिट ली से भिड़ेंगी। इसके अलावा, मीनाक्षी (57 किग्रा) और मानसी (62 किग्रा) को रिपेचेज दौर के जरिए कांस्य पदक जीतने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को मीनाक्षी (57 किग्रा) का सामना किर्गिस्तान की तानचोलपोन किबालबेकोवा से और मानसी का सामना मंगोलिया की त्सेरेनचिमेद सुई से होगा।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल