आसिम रियाज और हिमांशी खुराना लेकर आ रहे हैं एक और शानदार रोमांटिक सॉन्ग, इस दिन होगा रिलीज

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2020

बिग बॉस का सीजन 13 सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। इस बार के जो घर के सदस्य थे वह सभी धमाकेदार थे जिसके कारण बिग बॉस 13 सीजन अब तक का सबसे हिट सीजन बना। बढ़ती टीआरपी को देखते हुए इस मेकर्स ने शो को 5 हफ्ते के लिए एक्सटेंड कर दिया था। शो में वैसे तो सभी दमदार खेल रहे थे लेकिन सबसे बड़ी टक्कर आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला में थी। घर में दोनों की जोड़ी बनीं थी। आसिम रियाम को घर के अंदर हिमांशी खुराना से प्यार हो गया था। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती को लोग काफी पसंद करते थे। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म राधे में ये एक्ट्रेस करेगी आइटम डांस? धमाकेदार खबर से उछल पड़ेंगे फैंस!

शो खत्म होने के बाद आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं । शो से बाहर आने के बाद आसिम और हिमांशी ने दो गाने रिलीज किए हैं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब पंजाब में हिट ये जोड़ी नया गाना रिलीज करने जा रही हैं। गाने को पंजाब में शूट किया गया हैं। गाने का नाम ख्याल रखा कर हैं। दोनों पंजाबी लुक में कमाल के दिख रहे हैं। गाना 10 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि जब हिमांशी खुराना कि बिग बॉस में एंट्री हुई थी तब वह कमिटिड थी। आसिम को शो के दौरान हिमांशी से प्यार हो जाता हैं। धीरे-धीरे हिमांशी को भी शो में आसिम से प्यार हो गया था। इसी दौरान हिमांशी दो से एलिमिनेट हो जाती हैं और बाहर आकर वह अपना नो साल पुराना रिश्ता आसिम के लिए तोड़ देती हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा