Sheikh Hasina की जुबान पर लगाम लगाने को कहा, मोदी से युनूस को मिला ऐसा जवाब, अब निकालने लगे भड़ास

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

बांग्लादेश के अंतरिम मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। कट्टरपंथियों के चहेते युनूस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के ऑनलाइन भाषणों पर रोक लगाने का भारत से अनुऱोध किया था। हालांकि ढाका के अनुरोध को नज़रअंदाज़ कर दिया। यूनुस का दावा है कि इससे पूरे बांग्लादेश में गुस्सा भड़क रहा है। हाल ही में लंदन के चैथम हाउस में एक चर्चा के दौरान बोलते हुए यूनुस ने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को याद किया। यूनुस ने भारत से हसीना के संबोधनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब मुझे प्रधानमंत्री मोदी से बात करने का मौका मिला, तो मैंने बस इतना कहा कि आप उनकी मेज़बानी करना चाहते हैं, मैं आपको उस नीति को छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता... लेकिन कृपया हमें यह सुनिश्चित करने में मदद करें कि वह बांग्लादेशी लोगों से उस तरह बात न करें, जैसा वह कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina पर 'मानवता के खिलाफ अपराध' का आरोप, 2024 के छात्र विद्रोह में भूमिका के लिए Bangladesh में मुकदमा शुरू

उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण ने सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने हसीना को उनके द्वारा किए गए अपराधों के लिए नोटिस भेजे हैं। कई अन्य अपराध सामने आने वाले हैं। इसलिए उन्हें ऐसे नोटिसों का जवाब देना होगा। हम एक कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह कानूनी हो, बहुत उचित हो। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम गुस्से में आकर कुछ न करें। अगस्त 2024 में हसीना के निष्कासन के बाद अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने वाले यूनुस ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश अभी भी भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध चाहता है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Currency Notes: बांग्लादेश ने अपनी करेंसी से हटाई शेख हसीना के पिता की फोटो, बंगबंधु की जगह क्या युनूस लगावा रहे अपनी तस्वीर?

हालांकि, उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि भारतीय मीडिया के माध्यम से गलत सूचना फैलाई जा रही है, जिसका शीर्ष नीति निर्माताओं से संदिग्ध संबंध है। हम भारत के साथ सबसे अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं, वे हमारे पड़ोसी हैं। हम उनके साथ कोई बुनियादी समस्या नहीं रखना चाहते हैं। "लेकिन किसी न किसी तरह हर बार चीजें गलत हो जाती हैं क्योंकि भारतीय प्रेस से आने वाली सभी फर्जी खबरें और कुछ, कई लोग कहते हैं कि शीर्ष पर बैठे नीति निर्माताओं के साथ उनके संबंध हैं।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म