असम विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस और रायजर दल के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

गुवाहाटी। असम में दो विपक्षी दलों कांग्रेस और अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजर दल ने गठबंधन करने और आगामी विधानसभा उपचुनाव साथ लड़ने पर चर्चा के लिए रविवार को एक बैठक की। दोनों दलों ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की कथित जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी और जाकिर हुसैन सिकदर गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए गुवाहाटी में रायजर दल के मुख्यालय गए।

इसे भी पढ़ें: जल प्रबंधन प्रणाली के लिए गुजरात सरकार विश्व बैंक के 3,000 करोड़ का इस्तेमाल करेगी

कांग्रेस नेता ने कहा, हमने आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए गठबंधन बनाने के बारे में भी बात की। यह सिर्फ एक प्रारंभिक बैठक है तथा कई अन्य दौर की बैठकें भी होंगी। गठबंधन के बारे में अंतिम निर्णय राज्य और केंद्र में पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा ही लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut