5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2026

 असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि अगले सप्ताह नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ उनके मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा। शर्मा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई थी। शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य शीर्ष गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

उन्होंने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की संख्या या उनके नामों का उल्लेख नहीं किया। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आया है। उसने 126 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीट हासिल कीं। भाजपा ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद और बीपीएफ ने 10-10 सीट पर जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू