असम के मुख्यमंत्री ने पुलिस को अगले साल मार्च तक लंबित मामले निपटाने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

गुवाहाटी| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस अधिकारियों को मार्च 2020 से लंबित बड़े सभी मामलों को अगले साल मार्च के अंत तक निपटाने का शनिवार को निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर-शारजाह उड़ानों के लिए भारतीय एयरलाइन को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने से पाक का इनकार

सरमा ने जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक के बीच बेहतर समन्वय का भी आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी घटना के 72 घंटों के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट दर्ज की जा सके। मुख्यमंत्री ने जिलों के संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्त की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल