असम के मुख्यमंत्री ने एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के मिसाइल मैन, एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।’’

कलाम 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति रहे और उन्हें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके कार्यों और देश के परमाणु कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देनेवाले मेजर शहीद वीर ऋषिकेश रामाणी को देश हमेशा याद रखेगा: मगनभाई पटेल

Rabri Devi को 7 दिन का अल्टीमेटम, Sarkari Bungalow खाली नहीं करने पर होगी कार्रवाई

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल

Social Media पर छाया तुर्की स्टार्स का Indian अवतार, बोले चूड़ियां पर डांस ने लूटा दिल