असम के मंत्री ने कर्नाटक के पहलगाम हमले के दो पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

असम सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिजनों को घोषित वित्तीय सहायता पहुंचाने का क्रम रखा और राज्य के मंत्री बिमल बोरा ने रविवार को कर्नाटक में ऐसे दो परिवारों के आवास पर जाकर अनुग्रह राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मंजूनाथ जी का परिवार अपूरणीय क्षति से उबर रहा है, ऐसे में हम इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हैं। मेरे सहयोगी बिमल बोरा ने इस घड़ी में परिवार की मदद करने के लिए असम के लोगों की ओर से सहायता राशि प्रदान की है।”

बोरा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली असम सरकार इस कठिन समय में पहलगाम आतंकवादी हमले के सभी पीड़ितों के परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़ी है। इसी सिलसिले में हमारे माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, शिवमोगा में दिवंगत मंजूनाथ राव के घर पहुंचा और उनकी पत्नी श्रीमती पल्लवी आर. को हमारी सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।”

मंत्री बोरा बेंगलुरू स्थित भारत भूषण के आवास पर भी गए और उनके परिवार को एक चेक सौंपा। असम के कैबिनेट मंत्री शुक्रवार से ही देश के विभिन्न हिस्सों में शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे