NRC में नहीं आया नाम तो घबराएं नहीं, AIUDF के विधायक भी हैं लिस्ट से बाहर

By अनुराग गुप्ता | Aug 31, 2019

दिसपुर। असम एनआरसी का दूसरा और आखिरी मसौदा भी सामने आ गया और इसमें एआईयूडीएफ के विधायक अनंत कुमार मालो का नाम शामिल नहीं है। मालो उन 19,06,657 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में जगह नहीं मिली है। जिन लोगों ने अपना नाम चेक नहीं किया है वह आवेदन रसीद संख्या (एआरएन) का इस्तेमाल कर अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भी उठी NRC लागू करने की मांग, मनोज तिवारी बोले- स्थिति खतरनाक

अब क्या विकल्प है 19 लाख लोगों के पास

जिन लोगों को एनआरसी लिस्ट में शामिल नहीं है वो फ़ॉरेन ट्रायब्यूनल में अपील कर सकते हैं। इतना ही नहीं सरकार ने अपील दायर करने की समय सीमा को भी 60 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दी है। लिस्ट जारी होने से पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपका नाम एनआरसी में नहीं आता तो घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल