असम: विशेष टाडा अदालत ने 34 साल पुराने मामले में उल्फा के 31 नेताओं को बरी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

असम की एक विशेष टाडा अदालत ने देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने से संबंधित 34 वर्ष पुराने मामले में बुधवार को उल्फा के 30 से अधिक नेताओं को बरी कर दिया। इन उल्फा नेताओं में वार्ता समर्थक गुट के कई उग्रवादी भी शामिल हैं।

उल्फा के कुछ नेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता प्रणब दास ने कहा, ‘‘इस मामले की सुनवाई 2001 में शुरू हुई थी। लंबी सुनवाई और विचार के बाद अदालत ने मुकदमे का सामना कर रहे सभी 31 लोगों को बरी कर दिया।’’ दास ने कहा कि उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ सहित शेष लोग फरार हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी