बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राहत कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये देगा असम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये का योगदान देगी। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

शर्मा ने कहा, “असम की जनता की ओर से हम राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं।” हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से विभिन्न जगहों पर भूस्खलन की 133 बड़ी घटनाएं, 95 जगह अचानक बाढ़ और 45 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

प्रमुख खबरें

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर

Mithun Chakraborty Birthday: मुंबई की सड़कों पर भूखे सोए, पहली Film से ही जीता National Award

Share Market Opening Today | अमेरिका-ईरान शांति समझौते का कमाल! लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी