किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक पोल्ट्री फार्म कर्मी से मारपीट, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

चंडीगढ़। दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल के नजदीक मुर्गा देने से मना करने पर पोल्ट्री फार्म के कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी। हाल ही में इस प्रदर्शन स्थल के नजदीक एक व्यक्ति की नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान हरियाणा के करनाल निवासी नवीन के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार नवीनखुद को निहंग सिख बताता है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा ने अपने खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सत्यपाल मलिक को कानूनी नोटिस भेजा

उन्होंने बताया, ‘‘हमने नवीन को गिरफ्तार किया है, वह खुद को निहंग बता रहा है।’’ घटना में घायल पासवान का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जिसमें वह पूरी घटना को बता रहा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पासवान को लोगों से यह कहते सुना जा सकता है किवह पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की ढुलाई कर रहा था तभी आरोपी ने एक मुर्गे की मांग की। पासवान ने बताया कि उसने आरोपी को बताया कि सभी मुर्गों की गिनती की गई है, इसलिए वह एक मुर्गा भी नहीं दे सकता, जिससे नाराज होकर उसने हमला कर दिया।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया