विधानसभा उपचुनाव : समाजवादी पार्टी ने घोषित किये पांच और प्रत्याशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में अगले महीने 12 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार को पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किये। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी ने घोसी सीट से सुधाकर सिंह, माणिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव कुमार रावत, जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: क्या अपना दल भंग करके समाजवादी पार्टी में लोटने वाले हैं शिवपाल यादव? नेता ने दिया बड़ा बयान

सपा अब तक 12 में से सात सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। गत शुक्रवार को उसने लखनऊ छावनी क्षेत्र से मेजर आशीष चतुर्वेदी तथा सम्राट विकास को कानपुर की गोविन्द नगर सीट से उम्मीदवार बनाया। प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ छावनी, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर और बलहा सीटें इन पर चुने गये विधायकों के इस साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई हैं। इसके अलावा घोसी सीट यहां से विधायक रहे फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बनाये जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण खाली हुई है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana