अति-आत्मविश्वास ले डूबा, भाजपा के हाथ से चला गया छत्तीसगढ़

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2018

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा का 15 साल का शासन खत्म होता नजर आ रहा है। विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 58 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि भाजपा 26 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी सीट राजनांदगांव में पीछे चल रहे हैं। किसी भी एक्जिट पोल ने राज्य में भाजपा की इस तरह की करारी हार का अनुमान नहीं व्यक्त किया था। यहां भाजपा की हार का प्रमुख कारण अति-आत्मविश्वास नजर आ रहा है क्योंकि भाजपा शुरू से ही मान कर चल रही थी कि छत्तीसगढ़ में पार्टी को कोई खतरा नहीं है।

यहां कांग्रेस ने किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। राज्य पार्टी अध्यक्ष भूपेश बघेल ऐन चुनावों से पहले सीडी कांड में फंस गये और जेल तक जाना पड़ा। यहां कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों के कर्ज की माफी का वादा किया था और लगता है कि किसानों के बीच यह वादा काम कर गया। यहां यह देखना होगा कि पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाती है क्योंकि 15 साल बाद इस राज्य की सत्ता कांग्रेस के हाथ लगी है। 

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !