रमन सिंह पीछे, करुणा शुक्ला ने बनाई बढ़त, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह खुद अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। यहाँ कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला आगे चल रही हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह खुद अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। यहाँ कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला आगे चल रही हैं। करुणा शुक्ला के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोड शो किया था। इस सीट पर राज्य में पहले चरण में मतदान हुआ था।
डॉ. रमन सिंह पिछले 15 सालों से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि उम्मीद जतायी जा रही थी कि रमन सिंह की साफ छवि के चलते उनके खिलाफ कोई माहौल नहीं था और कांग्रेस में नेतृत्व तय नहीं होने का फायदा उन्हें मिलेगा। लेकिन इस बार उन्हें कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली और मुख्यमंत्री खुद अपनी सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में रुझानों में कांग्रेस को विधानसभा में बहुमत मिल गया है।
अन्य न्यूज़











