जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा।

नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।’’

भाजपा नेता ने लोगों से कहा कि उनका प्रत्येक वोट सुरक्षित, शांत और प्रगति के पथ पर उन्मुख जम्मू-कश्मीर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘विगत वर्षों में प्रदेश ने एक लंबे संघर्ष के बाद शांति, सुरक्षित भविष्य और सर्वस्पर्शी लोकतंत्र के नए दौर में प्रवेश किया है, यह चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा।’’ उन्होंने लोगों से पहले मतदान और फिर जलपान की अपील की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय