सफल रहा KCR का समय से पहले चुनाव कराने का दांव, फिर बनेंगे CM

By नीरज कुमार दुबे | Dec 11, 2018

हैदराबाद। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का तेलंगाना विधानसभा समय पूर्व भंग करके चुनाव कराने का दांव सफल होता दिख रहा है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में टीआरएस को 75 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां कांग्रेस और तेदेपा गठबंधन को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा ने यहां जमकर प्रचार किया था लेकिन उसको तीन सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। अन्य में अकबरुद्दीन औवेसी भी हैं जोकि अपनी सीट चंद्रयान गुट्टा से चुनाव जीत गये हैं।

 

इसे भी पढ़ें- अति-आत्मविश्वास ले डूबा, भाजपा के हाथ से चला गया छत्तीसगढ़

 

यहाँ तेलुगू देशम पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सबको चौंका दिया था क्योंकि आंध्र प्रदेश में तेदेपा और कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टियां हैं। यहां भाजपा ने प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतारा था लेकिन कुछ काम नहीं आया। राज्य में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान