Assembly Elections | सुबह 9 बजे तक यूपी में 9% से अधिक, गोवा में 11% और उत्तराखंड में 5% से फीसदी मतदान हुआ

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2022

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 55 सीटों के साथ गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। गोवा और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

उत्तर प्रदेश की 55 सीटों और उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग का आगाज हो गया है। एक तरफ जहां आज उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शाम को मतदान की समाप्ति के साथ ही ईवीएम में कैद हो जाएगा वहीं देश की सियासत के लिहाज से सबसे अहम प्रदेश यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला भी होगा। एक तरफ जहां योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, गुलाबो देवी और बलदेव सिंह औलख चुनाव मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: Hijab Controversy | व्यवस्था संविधान के अनुसार चलेगी, शरीयत के हिसाब से नहीं, कर्नाटक हिजाब विवाद पर योगी आदित्यनाथ का बयान

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी, कमाल अख्तर और महबूब अली जैसे कद्दावर नेता हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बता दें कि यूपी में सात चरणों में मतदान है और उत्तराखंड व गोवा में एक चरण में ही सभी सीटों के लिए वोटिंग है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, पटना में AISA और RYA कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

न्यायपालिका पर दबाव बना रहे Rahul Gandhi, Eknath Shinde ने Supreme Court मार्च की निंदा की

Kanpur में BJP नेता को फार्महाउस पर बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती

ना मतलब ना! US ने मानी शर्तें, फिर भी क्यों अड़ा ईरान?