प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। गोवा और उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश के 55 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी आज बीजेपी में शामिल होंगी

उत्तर प्रदेश में यह दूसरे चरण का मतदान है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में वोट देने और लोकतंत्र के उत्सव को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया। मतगणना 10 मार्च को होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़