चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की हृदय गति रुकने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरी की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। वह 44 वर्ष के थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के रहने वाले सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र गिरि की पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल में बहरागोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बरसोले में मतदान केन्द्र 234 पर तैनाती के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा- भगवान राम भी 100% सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पाए

उन्होंने बताया कि गिरि को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गिरि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बलात्कार पीड़िता को जला कर मारने की कोशिश पर शरद पवार स्तब्ध

 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal