Pics: ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla भारत लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

By एकता | Aug 17, 2025

ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन पूरा कर और अंतरिक्ष में 21 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रविवार को भारत लौट आए हैं। एक महीने पहले उन्होंने इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को अंजाम दिया था। शुभांशु शुक्ला का दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर शुभांशु शुक्ला के आगमन से पहले ही उनके स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अपने नायक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शुक्ला के बाहर आते ही लोगों ने तालियों और नारों से उनका अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: बिहार से Rahul Gandhi का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं


शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोगों और शोध कार्यों में हिस्सा लिया। उनका यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशनों के लिए नई राह खोलेगा।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की 'मतदाता अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू, Tejashwi Yadav ने भाजपा पर साधा निशाना

शुक्ला की वापसी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर खुशी जताई और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने देश को गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शुभांशु को बधाई दी और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में उनके योगदान की उम्मीद जताई।

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही