SpaceX पहुंचे चार अंतरिक्ष यात्रियों का भावुक पल, अंतरिक्ष स्टेशन को लेकर कहा- शानदार नजारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

केप केनवरल (अमेरिका)। स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया। ये यात्री अब वंसत तक वहीं पर रहेंगे। नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने में 21 घंटे का वक्त लगा। इन चार अंतरिक्ष यात्रियों में से तीन अमेरिका के और एक जर्मनी का व्यक्ति है। उन्होंने जब 30 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष स्टेशन को देखा तो वह उनके लिए भावुक पल था।

इसे भी पढ़ें: कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास पर शी जिनपिंग की छाप मजबूत, प्रस्ताव हुआ पारित

ड्रेगन कैप्सूल के कमांडर राजा चारी ने कहा, ‘‘वह बहुत ही शानदार नजारा था।’’ जर्मनी के अंतरिक्ष यात्री मैथियस मौरर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में कहा, ‘‘अंतरिक्ष में तैरता और एक हीरे की तरह चमकता। हम बहुत रोमांचित और उत्साहित हैं।’’ अंतरिक्ष यात्रियों का यह नया दल अगले छह महीने यहां पर रहेगा। इस दौरान वे अंतरिक्ष पर्यटकों के दो समूहों की मेजबानी भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana