Asus करेंगी अपनी कंपनी का विस्तार, 2020 तक खोलेगी 200 दुकानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

कोयंबटूर। ताइवान की प्रौद्योगिकी कंपनी आसुस विस्तार योजना के तहत भारत में 2020 तक 200 से अधिक बिक्री केन्द्र खोलेगी। आसुस इंडिया के प्रबंधक (वितरण और वाणिज्यिक) पीयूष सेठ ने कहा कि फिलहाल आसुस की भारत में 71 बिक्री केन्द्र हैं और इस साल के अंत तक कंपनी ने इसकी संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कंपनी का 72वां स्टोर खोलने के मौके पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कंपनी दक्षिण भारत में 25 और दुकानें खोलेगी।इससे कंपनी की आय में 30 प्रतिशत का योगदान होगा। सेठ ने कहा कि कंपनी सालाना आधार पर 38 से 40 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है। मुख्य रूप से 40 प्रतिशत वृद्धि बनाये रखने और बाजार में अगुवा बनने के लिये विस्तार किया जा रहा है। कंपनी की तीसरी तिमाही में बाजार हिस्सेदारी 11.8 प्रतिशत थी। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो