Bihar: 60 की उम्र में डॉन अशोक महतो ने खरमास में रचाई शादी, पत्नी को टिकट देंगे लालू! ललन सिंह के खिलाफ होगी लड़ाई

By अंकित सिंह | Mar 20, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार जारी है। बिहार में भी जबरदस्त तरीके से सियासत हो रही है। इन सब के बीच 90 के दशक में लगातार सुर्खियों में रहने वाला बिहार का बाहुबली अशोक महतो एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल अशोक महतो ने 55 साल की उम्र में शादी रचा ली है। आश्चर्य की बात तो यह है कि यह शादी खरमास में हुई है यानी कि जिस मुहूर्त में शुभ काम नहीं होता है उसी में यह शादी रचाई गई है। अशोक महतो ने 46 साल की अनीता से शादी की है। बिहार की राजनीतिक गलियारों में इस शादी की चर्चा जबरदस्त तरीके से जारी है। इसका पूरी तरीके से चुनावी कनेक्शन भी है। 

 

इसे भी पढ़ें: पेपर लीक के आरोप के कारण बिहार शिक्षक भर्ती 2024 परीक्षा रद्द, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा


दरअसल, अशोक महतो मुंगेर लोकसभा सीट से किस्मत आजमाना चाहते हैं। अशोक महतो 17 साल तक जेल में रहकर बाहर आए हैं। उन पर कई नरसंहार में शामिल होने का आरोप है। इस वजह से वह खुद चुनावी मैदान में नहीं उतर सकते हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के कहने पर ही उन्होंने खरमास में शादी की है। खबर है कि उनकी पत्नी अनीता को मुंगेर सीट से जदयू के ललन सिंह के खिलाफ आरजेडी टिकट दे सकती है। शादी के बाद अशोक महतो खुद लालू प्रसाद यादव से मिलने भी पहुंचे थे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लिया है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उनकी पत्नी को मुंगेर से टिकट मिल सकता है। इसके अलावा नवादा से भी चर्चा हो रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, पूर्णिया सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव


हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब बिहार की राजनीति में इस तरह की शादी की चर्चा है। इससे पहले नीतीश कुमार भी यह दांव खेल चुके हैं। दरअसल दरौंदा की विधायक जगमतो देवी का निधन हो गया था। उनके पुत्र अजय सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि नीतीश कुमार उनकी आपराधिक छवि को देखते हुए टिकट देने को तैयार नहीं थे। नीतीश ने उनके समक्ष शादी करने की शर्त रखी थी। अजय सिंह ने तब पितृपक्ष के समय शादी रचाई थी। फिर 2011 के चुनाव में उनकी पत्नी कविता सिंह जबरदस्त तरीके से जीतने में कामयाब हुई। 2019 तक कविता सिंह दरौंदा की विधायक रही हैं। फिलहाल वह सिवान से सांसद हैं। उनकी लोकप्रियता भी जबरदस्त तरीके से की है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कनाडा से औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ

Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

The Deoliwallahs | 3000 चीनी नागरिकों को क्यों बना लिया गया था बंदी? | Matrubhoomi