सोलह साल की उम्र में मैं ड्रग्स के अत्यधिक सेवन के कारण मरने की कगार पर पहुंच गई थी: पॉप गायिका पिंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2023

पॉप गायिका पिंक ने अपनी किशोरावस्था के दिनों की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि 16 साल की उम्र में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण वह मरने की कगार पर पहुंच गई थीं।

‘सीबीएस’ चैनल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों और निजी जीवन के अनुभवों को भी साझा किया। पिंक ने कहा, ‘‘मूल रूप से, मैं एक ऐसे घर में बड़ी हुई, जहां हर दिन मेरे माता-पिता एक-दूसरे पर चिल्लाते थे, चीजें फेंकते थे, एक-दूसरे से नफरत करते थे। और, फिर मैं मादक पदार्थ लेने लगी। मैं मादक पदार्थ बेचने लगी। फिर मुझे घर से बाहर निकाल दिया गया। मैंने अपना स्कूल छोड़ दिया।’’

गायिका ने वर्ष 1995 में 16 वर्ष की उम्र में एक पार्टी में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन का जिक्र किया, जिसके चलते वह मरने की कगार पर पहुंच गईं। हालांकि, उन्होंने इस घटना को आंखें खोलने वाला भी करार दिया। दो बच्चों की मां पिंक ने कहा कि उनके जीवन में 2000 में तब बदलाव शुरू हुए, जब उन्होंने संगीत का दामन थामा।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha में लौटे स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को कड़ा संदेश, किसी को विशेषाधिकार नहीं, नियमों से चलेगा सदन

LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

Ludo की बिसात पर बिछी लाश! खेल-खेल में गोटी कटी तो गुस्से में तमतमाए युवक ने गोलियों से भूना

लीजेंड Rahul Dravid को BCCI का सलाम, मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड; Shubman Gill भी होंगे सम्मानित