Saudi Arabia में बस दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 20 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2023

रियाद। दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में खचाखच भरी बस एक पुल से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी ‘अल अखबारिया’ टीवी ने कहा कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: G20 बैठक में खालिस्तान मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण की धमकी

टीवी द्वारा प्रसारित दृश्यों में दिख रहा है कि बस जलकर नष्ट हो गई है। चैनल की खबर के मुताबिक, यमन की सीमा से सटे असीर प्रांत में यह हादसा बस के ब्रेक ‘फेल’ होने (ब्रेक के काम नहीं करने) की वजह से हुआ। यह दुर्घटना रमज़ान के महीने के पहले हफ्ते में हुई है। इस्लाम के पवित्र महीने में परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए लोग यात्रा करते हैं।

प्रमुख खबरें

Naxalism Eradication 2026 | बस्तर की धरती से उखड़ने वाली हैं नक्सलियों की जड़ें! विदा होगा गन और ग्रेनेड का दौर, डिप्टी सीएम का बड़ा एलान

Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट

West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान