पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते कम से कम 37 लोगों की मौत, कई मकान ढहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

पेशावर। पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई मकान ढह गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई घर ढह गए और खासकर खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत केउत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। 

प्रमुख खबरें

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं: आठ अक्टूबर की बड़ी खबरों का ब्योरा

NHRC की दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस: जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न मामले में 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग का फैसला, 20 हजार जवान तैनात

सीमापुरी हादसा: मलबे में तब्दील चार मंजिला इमारत, मौतों का आंकड़ा 4 पहुंचा, पास के क्षतिग्रस्त ढांचों को गिराएगा MCD