देश की जनता में सुशासन के प्रति विश्वश स्थापित करने का बड़ा काम अटल सरकार ने किया : इंदु

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 25, 2021

शिमला।  भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विश्वविद्यालय के कुलपति सिकंदर कुमार की उपस्थिति में हिमाचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए नए आवासीया भवन बनाने हेतू प्राथना पत्र राज्यसभा सांसद को सौंपा। इंदु गोस्वामी ने इस अवसर पर सुशाशन दिवस के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सुशाशन की प्रतिमा थे और अटल जी को पूरा देश व सभी राजनीतिक दल पसंद करता थे। उनका तो विपक्ष भी कायल था यह आने आप मे ऐतिहासिक है।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री 27 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश में विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने सशंकाल में भारत को नई दिशा दी और पूरे विश्व मे भारत की छवि को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के समय देश विकट परिस्थितियों से गुज़र रहा था, देश मे भ्रष्टाचार और कुसाशन का बोल बाला था, उस समय अटल जी के विचारों न देश को नई दिशा दी। देश की जनता में सुशासन के प्रति विश्वश स्थापित करने का बड़ा काम अटल सरकार ने किया।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

प्रधानमंत्री एवं देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को सुशाशन दिवस घोषित कर अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा की देश की छवि सुधारने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश से बिचौलियों की प्रथा को समाप्त किया यह सच मे सुशाशन का एक बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान चमन लाल गुप्ता ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर एक वक्तव्य व्यक्त किया।

कुलपति सिकंदर कुमार ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का समर्ण किया। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल