उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया, अब मोदी जी संवार रहे..., रुद्रपुर में बोले अमित शाह

By अंकित सिंह | Jul 19, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि आज यहाँ 1,271 करोड़ रुपये के पाँच उद्घाटन और 14 शिलान्यास हुए। जब उत्तराखंड के लोग राज्य की माँग के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर अत्याचार किए। उत्तराखंड बनाने का काम भाजपा के नेता और हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। लेकिन बाद में, राज्य के विकास के विशेषज्ञ इस पर बहस करने लगे कि छोटे राज्यों का विचार सफल होगा या नहीं। 

अमित शाह ने कहा कि जब आप घर जाएं तो डायरी में लिख लें कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड राज्य बनाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर अत्याचार किया था, लेकिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उत्तराखंड का गठन किया। सोने पर सुहागा यह हुआ कि वर्ष 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, और जिस उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया, उसे अब मोदी जी संवार रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जो आना चाहेंगे वे आएंगे और जो...INDIA Bloc से AAP की दूरी पर आया कांग्रेस का बयान

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने पिछले 11 वर्षों में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। एक जमाने में कहते थे कि इन्फ्रास्ट्रक्चर बने और औद्योगिक विकास हो तो गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता, मोदी जी ने इस मिथक को तोड़ दिया और अनेक गरीब कल्याण की योजनाए चलाई। जिसके परिणामस्वरूप 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड के बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। जब तक देश के छोटे राज्य और पूर्वी भारत के राज्य आगे नहीं बढ़ते, तब तक देश का संतुलित विकास नहीं हो सकता। इसीलिए मोदी सरकार ने छोटे राज्यों और पूर्वी राज्यों पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि देश का विकास संतुलित और समावेशी हो सके। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी