तीरंदाजी विश्व कप में अतानु दास और दीपिका सेमीफाइनल में,भारत पांच पदक की दौड़ में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

ग्वाटेमाला सिटी। अतनु दास और दीपिका कुमारी ने तेज हवाओं के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करके गुरुवार को यहां विश्व कप तीरंदाजी के पहले चरण के रिकर्व वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पिछले साल एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले दास और दीपिका लगभग दो साल बाद विश्व कप में वापसी कर रहे हैं। इन दोनों ने रिकर्व मिश्रित स्पर्धा के भी कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बना ली है और इस तरह से भारत पांच पदकों की दौड़ में बना हुआ है। दीपिका ने तेज हवाओं के बीच अच्छा खेल दिखाया और जर्मनी की तीरंदाज मिशेली क्रोपेन को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में कई तरह के विचार चल रहे थे और मैं एकाग्र बने रहने पर ध्यानदे रही थी। मैं जानती हूं कि मैं बेहतर कर सकती हूं। मेरा पहला मैच अच्छा नहीं था और मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से उबरे आलराउंडर अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

मिश्रित स्पर्धा में दूसरी वरीयता प्राप्त दास और दीपिकाने स्पेनिश जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन मैक्सिको की जोड़ी के खिलाफ अंतिम चार में स्कोर 4-4 से बराबर रहने के बाद शूटऑफ में उन्हें हार झेलनी पड़ी। कांस्य पदक के मैच में उनका सामना अमेरिका के ब्राडी इलिसन और कैसी कॉफहोल्ड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। भारत की अंकिता भक्त हालांकि रिकर्व क्वार्टर फाइनल में हार गयी। भारत की पुरुष और महिला टीमें अंतिम आठ में जगह बनाकर पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन