अतीक अहमद के भाई ने 150 बीघा जमीन पर की अवैध प्लॉटिंग, सरपट दौड़ा PDA का बुलडोजर

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2022

प्रयागराज में बाहुबलियों में उत्तर प्रदेश सरकार का बुलडोजर एक बार  फिर से कहर बनकर चल रहा है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई पूर्व विधायक खलीज अजीम उर्फ अशरफ और उसके करीबी की प्लॉटिंग पर यूपी सरकार का बुलडोजर चला है। अशरफ के पार्टनर अतुल द्विवेदी की 150 बीघा से ज्यादा की अवैध प्लॉटिंग पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण यानी पीडीए का बुलडोजर चला है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में हुए स्वागत से प्रफुल्लित हुईं नेपाली PM की पत्नी, जानिए क्या कुछ कहा

पीजीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी और जोनल अधिकारी अजय कुमार के अनुसार पीडीए की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब ना देने औऱ लेआउठ पास न कराने की वजह से कार्रवाई की गई है। पूरी प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर सपाट कर दिया गया है। बता दें कि माफिया अतीक के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ बरेली जेल में बंद है। उसका पार्टनर अतुल द्विवेदी बीएसपी के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित