योगी के खिलाफ सपा विधायक की विवादित टिप्पणी, बोले- उनकी जुबान खुली तो हमारी बंदूकों से गोलियां निकलेंगी

shazil islam
अंकित सिंह । Apr 4 2022 11:25AM

बरेली के भोजपुरा से सपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा हुआ कि हमारे 126 विधायक आ गए हैं। पहले हम 47 थे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें काफी कुछ कहा करते थे। इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि योगी सिर्फ हमें गाली नहीं देते थे, बाकी सभी क्रिया कर्म कर देते थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले ली है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने एक विवादित बयान दे दिया है। शहजिल इस्लाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, तहसील इस्लाम एक समारोह में बोलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह कुछ इतना कुछ बोल जाते हैं जिसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है।

*वीडियो और फोटो सोर्स- ट्विटर

इसे भी पढ़ें: ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे के साथ हाथों में धारदार हथियार लिए गोरखनाथ मंदिर पर मुर्तजा का हमला, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

बरेली के भोजपुरा से सपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा हुआ कि हमारे 126 विधायक आ गए हैं। पहले हम 47 थे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें काफी कुछ कहा करते थे। इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि योगी सिर्फ हमें गाली नहीं देते थे, बाकी सभी क्रिया कर्म कर देते थे। आज सदन में हमारी संख्या अच्छी खासी है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष है। अगर योगी आदित्यनाथ कुछ बोलते हैं तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यहां तक तो सपा विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सिर्फ निशाना साधा था। लेकिन इसके बाद वे कुछ ऐसा बोल गए जो कि किसी धमकी से कम नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम कट्टरपंथियों के कारण खुलकर भाजपा से जुड़ने में डरता है आम मुसलमान

सपा विधायक ने इसके बाद जो कहा वह काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो आप यह मत समझना कि हमारी बंदूकों में से धुंआ निकलेगा, गोली निकलेगी। विधायक इस टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक के मुताबिक अगर भाजपा सरकार कोई मनमानी करती हैं तो उस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बीत गए वह दिन जब तानाशाही चलती थी अब हम मजबूत विपक्ष हैं। हमारे नेता हर दिल अजीज अखिलेश यादव जोकि बब्बर शेर हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़