सरकार पर बोले आठवले, बीजेपी ने शिवसेना को लटकाया और कांग्रेस को भटकाया

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2019

महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे बड़े उलटफेर के बाद बयानों का दौर तमाम दलों की ओर से सामने आ रहे हैं। बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरपीआई(ए) के अध्यक्ष और मोदी सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। आठवले ने कहा कि बीजेपी ने शिवसेना को लटका दिया। वहीं कांग्रेस को लेकर आठवले ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें भटका दिया। आठवले ने कहा कि बीजेपी के इस कदम से शिवसेना को अच्छा सबक मिला है और महाराष्ट्र की जनता को न्याय।

बता दें कि आज सुबह बीजेपी ने एनसीपी नेता अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम शपथ दिलाई। वहीं, अजित पवार को डिप्टी सीएम का पदभार मिला है। राज्य में मचे सियासी घमासान के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ये फैसला पार्टी का नहीं है और अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने अंधेरे में डाका डाला है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद