अथिया शेट्टी ने शेयर की परिवार के साथ बचपन की खूबसूरत तस्वीर, सुनील शेट्टी का दिखा नया लुक

By रेनू तिवारी | May 04, 2020

देश में इस समय लॉकडाउन हैं ऐसे में पूरे देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा है।  बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर क्रिकेट, बिजनेस, राजनीति, तक हर कोई घर के अंदर कैद है। ऐसे में  सेलेब्स अपने फैंस के लिए लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों को शेयर करके मनोरंजन कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लगातार जनता से ये भी अपील कर रहे हैं कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। घर पर रहने के कारण इन अपीलों के बीच सितारें अपनी पुरानी यादों को भी ताजा कर रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अथिया शेट्टी के पूरे परिवार को साथ बैठा देख सकते हैं।

तस्वीर काफी पुरानी है जिसमें आप सुनील शेट्टी काफी यंग दिखाई दे रहें हैं। इसके अलावा माना शेट्टी भी सुनील के कंधे पर सिर रख कर बैठी हुई हैं। सुनील शेट्टी का छोटा बेटा अहान शेट्टी  और छोटी सी आथिया भी तस्वीर में देखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आथिया ने लिखा- मैं अपने पुराने दिनों को याद कर रहीं हूं।

  

 आपको बता दें कि आथिया शेट्टी इस समय  क्रिकेटर के एल राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलवा काम की बात करें तो आथिया हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर नें नजर आयी थीं।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार