By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 अक्टूबर को कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले बिहार के दो लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के मंत्री उमेश राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरपुर में मृतकों के घर जाकर शोकसंतप्त परिवारों को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से लगातार सहायता का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि शुभेंदु ने परिवारों से कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे और बिहार में परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की संभावना तलाशेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के 17 मृतकों के परिजनों को रोजगार प्रदान करेगी।
राज्य मंत्रिमंडल ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है।