Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 31, 2026

महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाध्वज ग्राम परिक्रमा आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जल संसाधन, कुंभ मेला और जिला संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ‘‘सिंहस्थ कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक उत्सव है जो देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करता है। दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति