भारी सुरक्षा के बीच Atiq और Ashraf को नैनी जेल लाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम नैनी केंद्रीय जेल लाया गया। सोमवार दोपहर से ही नैनी जेल में पुलिस बल की भारी तैनाती थी और मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा था। इसके अलावा नैनी जेल के मुख्य द्वार पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगायी गई थी। नैनी केंद्रीय जेल के एक उच्च अधिकारी ने बताया की अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

शर्मा के मुताबिक अदालत के आदेश के तहत माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाया गया है। प्रयागराज पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम रविवार शाम अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। वहीं पुलिस की एक दूसरी टीम अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज के केंद्रीय जेल नैनी के लिए लेकर रवाना हुई।

उल्लेखनीय है कि गत 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना

Pakistan Court ने KP सीएम सोहेल अफरीदी और 24 PTI सांसदों के पासपोर्ट ब्लॉक करने का दिया आदेश

UCC पर NDA में बंटी राय, Shiv Sena और TDP ने दिया साथ तो JD(U) और Chirag Paswan ने दिखाई सतर्कता