आतिशी का दावा, AAP सरकार के जाते ही चरमराया पावर सेक्टर, तीन दिन में ही लोगों को हुआ गलती का अहसास

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

दिल्ली चुनाव नतीजों के कुछ दिनों बाद कार्यवाहक सीएम आतिशी ने गुरुवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर लंबे समय से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। कार्यवाहक सीएम ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आते ही दिल्ली में लंबी बिजली कटौती होने लगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी बिजली कटौती की कई शिकायतें कीं। आतिशी ने आगे आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही बिजली व्यवस्था बर्बाद हो गई है। बिजली कटौती से परेशान लोग इनवर्टर खरीदने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'बीजेपी में गुटबाजी, वे आपस में लड़ रहे', CM को लेकर फैसले में देरी पर AAP का तंज

आप ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा के भीतर अंदरूनी कलह लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि चुनाव नतीजे आए कई दिन बीत चुके हैं, फिर भी भाजपा दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त करने में विफल रही है, जिसके कारण पूरे शहर में लंबे समय तक बिजली कटौती होती रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मुख्यमंत्री को अंतिम रूप देने में भाजपा की देरी पार्टी के भीतर गुटबाजी का स्पष्ट संकेत है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश