Atishi ने गुरु तेग बहादुर पर ‘शर्मनाम’ टिप्पणी की: CM Rekha Gupta

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्ष की नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में एक सिख गुरु के बारे में ‘शर्मनाक और अभद्र’ टिप्पणी की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से आतिशी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। वहीं, आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सिख गुरु का नाम लेकर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया। बुधवार को रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह गुरु तेग बहादुर पर आतिशी की ‘शर्मनाक और अभद्र’ टिप्पणी से बहुत आहत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस शर्मनाक और अशोभनीय टिप्पणी से न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों, विधायकों और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने आतिशी की टिप्पणी पर आपत्ति जताने के लिए विधानसभा में उनसे मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध करती हूं कि वह इस मामले का संज्ञान लें और एक उचित फैसला लें और सदन की गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और जन भावनाओं के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।’’ भाजपा विधायकों ने मांग की है कि आतिशी की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UPSC Topper 2025: तमिलनाडु की Rajeswari Suve M ने रचा इतिहास, Top 5 में अकेली महिला टॉपर बनीं, हासिल किया दूसरा स्थान

बंपर जीत की ओर बालेन शाह, नेपाल में अबकी बार Gen-Z सरकार

Iran के खिलाफ Trump का नया मास्टरप्लान, क्या Kurd लड़ाके बनेंगे America का हथियार?

Maharashtra में Love Jihad पर अब लगेगी लगाम! धर्मांतरण विरोधी Bill के Draft को मंजूरी