AAP की बैठक में Atishi के नाम पर लगी मुहर, दिल्ली विधानसभा को मिली पहली महिला 'नेता प्रतिपक्ष'

By एकता | Feb 23, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री और आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता की भूमिका निभाएंगी। रविवार को आप कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें विपक्ष का नेता चुना। बता दें, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सशक्त महिला चेहरे के तौर पर आतिशी का नाम प्रस्तावित किया गया था। आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता होंगी।

इसे भी पढ़ें: USAID Controversy: जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप के दावों को चिंताजनक बताया, कहा सरकार कर रही है जांच

दिल्ली शराब नीति मामले में पांच महीने जेल में रहने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद 43 वर्षीय आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान वह दिल्ली में आप सरकार का चेहरा बन गईं और कई मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस से भिड़ती दिखीं।  आतिशी ने 5 फरवरी के विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ करीबी मुकाबले के बाद अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखी।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें